फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब संता पार्क में घूमने गया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 29 Aug 2023 03:20 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हमारे शरीर को भी कई फायदे होते हैं। सेहतमंद रहने के साथ ही हम सकारात्मक सोचते भी हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और चुटकुले (Hindi Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

काफी दिनों बाद संता पार्क में घूमने गया,
घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया- जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं,
पत्नी- ये तुमने कैसे जाना।
संता- जब मैं पार्क में गया था तो वहां पर औरतें मुझे देख कर बोली, “हे भगवान!, ये फिर आ गया।”
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर- तो?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको,
तभी खिसक गया।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- यार आज बहुत दुखी हूं,
दोस्त- टेंशन में क्यों हो?
टीटू यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे।
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी (शर्मा जी से)- साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूँ।
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
शर्मा जी (भिखारी से)- कहाँ है तेरा परिवार..
भिखारी- जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे...
शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते...
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें