फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संता ने बंता पूछा- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा, मिला ये मजेदार जवाब

Mon, 22 Nov 2021 04:06 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

संता पुलिस में भर्ती हो गया
उसने इंस्पेक्टर को फोन लगाया -
साहब यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी है,
इंस्पेक्टर - क्यों?
संता - जी उसका पति पोंछा लगे हुए गीले फर्श पर चलने लगा था
इंस्पेक्टर - तो तुमने उस औरत को गिरफ्तार किया?
संता - जी नहीं, अभी फर्श सूखा नहीं है...!!! 
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
संता - भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
बंता - मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
संता - अगर तेरी बीवी और साली दोनों
शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
बंता -
भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा,
आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं!!!

 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं...!
यह सुनकर पति बहुत खुश हुआ, लेकिन
पत्नी को दिखाने के लिए बोला -
मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा...!
पत्नी बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती...!

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया- सच्चा मित्र किसे कहते हैं...?
पप्पू ने धमाकेदार जवाब दिया -
सच्चा मित्र वो होता है, जो आपकी गालियां सुनता है
और आपकी सेटिंग करने में आपकी सहायता
करता है।
आपकी क्रश को भाभी-भाभी बोलता है,
जो आपके घरवालों की नजरों में गिरा रहता है।
कुल मिलाकर सच्चा मित्र बेटे समान होता है...!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
ग्राहक - डिटॉल साबुन है...?
दुकानदार - हां...
ग्राहक - तो हाथ धोकर एक किलो आटा दे दो...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला...
बटुए का मुंह खुला रखो...
और...
अपना बंद...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें