Funny Jokes In Hindi: आज कल के व्यस्त जीवन में तनाव की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है, लेकिन आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो हर दिन कम से कम पांच मिनट जरूर खुलकर हंसे। तनाव को दूर करने के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से हमारे शरीर के मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो एक व्यायाम की तरह भी काम करता है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार और धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैडम.
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं.
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हैं