बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर रोज थोड़ी देर हंसने का सलाह देते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं हो पाएगी।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। काम का बोझ और सामाजिक दबाव होने से इंसान मानसिक तनाव से परेशान रहता है। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आपसे तनाव दूर रहता है। हंसने से आसपास सकारात्मक माहौल रहता है, साथ ही आसपास के लोगों से संबंध अच्छे रहते हैं। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर रोज थोड़ी देर हंसने का सलाह देते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं हो पाएगी। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
संता एक पार्टी में गया
वहां पर प्लेट में रखे टिश्यू पेपर को खाने की चीज समझकर खाने लगा
बंता देखते ही तपाक से बोला अरे इसे मत खा
संता ने पूछा- क्यों?
तो बंता न कहा यार इसमें मसाला नहीं है, बिल्कुल फीका है...
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
संता- यार दफ्तर का काम खत्म करने में हर दिन लेट हो जाता है और घर लेटे से पहुंचता हूं।
बंता- बोया पेड़ बबूल का, तो आम कहां होए और चिपके रहोगे मोबाइल में तो काम कहां से होए
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
संता के घर पल्स पोलियो की टीम आई
संता (बीवी से)- बंदूक और कारतूस कहां हैं?
ये सुनते ही टीम भागने लगी
तभी पीछे से संता ने आवाज दी
रुको ओये, ये तो हमारे बच्चों के नाम हैं...
4 of 5
जोक्स
- फोटो : Adobe Stock
एक दिन संता अपने दोस्त बंता के घर गया
वहां बंता और उसकी पत्नी की फोटो देखकर संता ने कहा-
यार तुम दोनों की जोड़ी तो राम-सीता जैसी है
बंता- कहां यार, न तो अभी तक इसे रावण उठाकर ले गया है और न ही ये धरती में समाई...
संता- रोटी खा रहा था
वो एक निवाला खुद खाता और दूसरा पास बैठे मुर्गे को खिलाता
बंता- ये तू एक निवाला खुद और दूसरा मुर्गे को क्यों खिला रहा है?
संता- क्योंकि मैं चिकन के साथ रोटी खा रहा हूं.....