फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: संता और डॉक्टर की बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 12 Oct 2022 12:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में तनाव से बचने के लिए इंसान को हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता और शरीर स्वस्थ रहता है। आज कल लोगों की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं की वजह से जिंदगी से तनाव से भर गई। इसलिए इंसान मानिसक तनाव से होने वाली बीमारियों की चपेट में आ रहा है। अगर आपको इन बीमारियों से बचना है, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक चूहा शराब के गिलास में गिर गया...
वहां से एक बिल्ली गुजर रही थी।
चूहे ने बिल्ली से कहा- मुझे यहां से बाहर निकाल दो, फिर चाहे मुझे खा लेना।
बिल्ली ने गिलास में लात मारी और गिलास गिरा दिया. चूहा निकलकर भागा और बिल में घुस गया।
बिल्ली बोली- झूठे, धोखेबाज, तुम तो कह रहे थे मुझे निकाले, फिर चाहे बेशक मुझे खा लेना।
चूहा मुस्कुराया और बोला- नाराज मत होना, उस वक्त मैं नशे में था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- क्या नए चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ?
मरीज- हां हुआ है, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : जो
पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की... 
पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या? 
पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे।


Jokes in Hindi: मैनेजर- ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं? संता ने दिया धांसू जवाब

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस - दरवाजा खोलो, हम पुलिस वाले हैं।
चिंटू- क्या काम है? 
पुलिस- हमें आप से कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम कितने लोग हो? 
पुलिस- हम चार लोग हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है। 

Viral Chutkule: मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? पप्पू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला- 
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें