फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: संता और बंता के धमाकेदार चुटकुले पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 11 Nov 2022 01:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास काम का बोझ इतना बढ़ गया है कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं है। ऐसे में लोग अपनी सेहत का ध्यान भी नहीं रख पा रहे हैं। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए एक काम है जो आप कही भी रहकर कर सकते हैं। दरअसल, हंसना मुस्कुराना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने-मुस्कुराने की सलाह देते हैं। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और ये हमें कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में हम हंसी को शामिल कर लें। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। तो चलिए हंसते और मुस्कुराते हैं.........

संता- अगर तू किसी जंगल में हो और वहां शेर आ जाए, तो तू क्या करेगा?
बंता- मैं पेड़ पर चढ़ जाऊंगा।
संता- अगर वह वहां भी पहुंच जाए तो...
बंता- तो मैं पानी में कूद जाऊंगा।
संता- और अगर वह पानी में भी आ जाए तो...?
बंता- पहले यह बता कि शेर क्या तेरा रिश्तेदार है, जो तू कहेगा वही करेगा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होगी, तो कॉल कर लूं।
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था?
पति एकदम शांत...मन ही मन बोला: अरे यार, यह तो घर पर लग गया।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को गोलू ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया...
पिंकी- कौन है?
गोलू- मैं हूं?
पिंकी- मैं कौन?
गोलू अरे बेवकूफ, तू पिंकी और कौन...!!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय? 
पति- जब कोई खाने को पूछे!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जेठालाल सोने को जा रहा था तभी
दया-अरे जरा मेरा मोबाइल चार्जिंग पे लगा दो ना
जेठालाल-अरे रात में चार्जिंग मत लगाओ
मोबाइल ब्लास्ट भी हो सकता है
दया-अरे आप टेंशन मत लो
मैंने मोबाइल की बैटरी पहले ही निकाल ली है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल, क्या चुनोगे?
चंटू- पैसा।
टीचर- गलत, मैं अक्ल चुनती!
चंटू- आप सही कह रही हो मैडम, जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है।
दे थप्पड़... दे थप्पड़..!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू दांत निकलवाने डॉक्टर के पास गया
चिंटू- डॉक्टर साहब मेरे से कुछ खाया पिया नहीं जाता
डॉक्टर- क्यों?
चिंटू- मेरे दांत में कीड़ा लगा है इसे निकाल दीजिये
डॉक्टर- ठीक है मैं दवाई देता है
चिंटू- उफ्फ इस दांत दर्द से तो मर जाना बेहतर है
डॉक्टर- Confirm बताओ फिर मैं उसी हिसाब से दवाई लिखूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें