Viral Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी हमें तनाव और दिल की गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। इसलिए हम सभी को कोशिश करनी चाहिए हर दिन नियमित रूप से हंसे। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है, गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।