फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: दामाद- आपकी बेटी में कोई बात ढंग की नहीं है, सास का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 24 Aug 2025 12:45 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दामाद- आपकी बेटी में कोई बात ढंग की नहीं है
सास- हां दामाद जी मालूम है, तभी तो उसे कोई ढंग का 
लड़का नहीं मिला.....

दामाद- सासु मां आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद- मैं मोहल्ले वालों के ताने सुन-सुनकर थक गया हूं,
कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- मेरे पास आने से पहले आपने किसी और डॉक्टर को दिखाया था क्या?
मरीज- गली के नुक्कड़ पर जो छोटा सा दवाखाना है, वहां के डॉक्टर को दिखाया था
डॉक्टर- उस झोलाछाप ने जरुर कोई बेवकूफी भरी सलाह दी होगी?
मरीज- हां उन्होंने कहा था कि मैं जाकर आपको दिखाऊं.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी के पहले मां ने बेटी को सलाह दी
मां- ध्यान रखना बेटी यदि पति पहली बार रूठे तो रब रूठे 
दूसरी बार रूठे तो दिल टूटे
तीसरी बार रूठे तो जग छूटे
बेटी- और अगर बार-बार ही रूठता ही रहे तो
मां- निकाल डंडा मार साले को जब तक डंडा न टूटे.....

लड़का- प्यार करोगी मुझसे? 
लड़की- शक्ल देखी है आईने में अपनी
लड़का- खुद का मुंह चाहे चुहिया जैसा हो
लेकिन लड़का सलमान खान चाहिए....

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

पति (पत्नी से)- बचपन में डराया जाता था कि 
मेढ़क को पत्थर मारोगे तो गूंगी पत्नी मिलेगी
पत्नी- तो
पति- अब लगता है, काश मार ही दिया होता......
 

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है, पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक सेठ एक आदमी को जोर-जोर से पीट रहे थे
लोगों ने पूछा- क्या हुआ? 
सेठ- अरे ये मुझे 2 साल से उल्लू बना रहा है, 
जब भी पैसे मांगो कहता है कि पत्नी हॉस्पिटल में है
और मुझे आज पता चला कि इसकी पत्नी नर्स है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें