फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: सास- सामने वाले घर में कब से झगड़ा हो रहा है, दामाद का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Thu, 06 Nov 2025 03:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes, Funny Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

सास (दामाद से)- जरा देखना दामाद जी, सामने वाले घर में 
कब से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है, एक बार जाइए न 
दामाद- मैं दो बार गया था वहां, शायद उसी का झगड़ा है.....


सास- मुझे देख कर तुम्हें क्या याद आता है?
दामाद- अब क्या बोलूं?
सास- जो भी मु़झे देखकर तुम्हें याद आए
दामाद- भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, 
महावीर जब नाम सुनावे.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (सुरेश से)- यार एक गड़बड़ हो गई
सुरेश- क्या हुआ?
पप्पू- मजाक-मजाक में मैंने गप्पू की गर्लफ्रेंड को 'आई लव यू' बोल दिया
सुरेश- फिर
पप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि, किसको ब्लॉक करू....
 

Funny Chutkule: जरा अपने कंप्यूटर का पासवर्ड बताना, बेटे का जवाब सुनकर पिता की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- बहुवचन किसे कहते है? 
गोलू- जब बहू अपने ससुराल वालों को 
खरी-खोटी सुनाती है, तो उसे बहु वचन कहते हैं
टीचर बेहोश.....


टीचर- पप्पू कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है
पप्पू- देखने दो सर, मैं अकेला फेल नहीं होना चाहता.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- क्या कर रहे हो बेबी?
लड़की- सो रहा हूं
लड़की- जो सोवत वो खोवत है
लड़का- जो जागत है, वो कौनसा पहाड़ खोदत है?
मोबाइल ही तो चलावत है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें