फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: ससुराल आए दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Thu, 23 Apr 2026 11:19 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Chutkule In Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल दीजिए। हंसते रहने से मन और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। हसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आपका कितना भी बुरा वक्त हो और उसमें भी हंसते रहते हैं, तो यह बुरा वक्त भी जल्द ही कट जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

दामाद ससुराल आया तो सास बोली- शरमाना नही, 
इसे अपना ही घर समझना
दामाद- फिर मैं झाड़ू, पोछा और बर्तन कर दूं.....


दामाद (सास से)- एक बात पूछूं?
सास- हां पूछो
दामाद- अगर पत्नी से गलती हो जाए तो,
कसूर किसका होता है?
सास- कसूर पत्नी का नहीं गलती का होता है......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए..... 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार मेरा भाई दो दिन तक बैंक में नहीं जा सका
बंटी- ऐसा क्यों?
पप्पू- क्योंकि उसे सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी थी
बंटी- इसका बैंक में ना जाने से क्या मतलब?
पप्पू- अरे बैंक में लिखा था कि 'हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं'....  


Hindi Chutkule: हमारा प्यार पवित्र है, बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए

Funny Jokes: पति से पत्नी- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लीवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि
अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है
डॉक्टर चुप और शराबी खुश.....


पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरा वजन कैसे कम होगा?
डॉक्टर- बस अपनी गर्दन को दाएं-बाएं हिलाना है
पिंकी- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे तब.....  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- नाखून काटने पर खून क्यों नहीं निकलता है? 
चिंटू- क्योंकि उसका नाम ही नाखून है
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर ने अपना सिर पकड़ लिया......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें