फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: बहू ने सास को दिया सरप्राइज, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 03 May 2026 11:01 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सास (बहू से)- तुम्हें खाना बनाना नहीं आता?
बहू- नहीं मम्मी जी
सास- तो शादी से पहले क्यों नहीं बताया?
बहू- सरप्राइज...... 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुरेश- यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखता है,
जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं?
रमेश- वो लिखता है, मैंने तो लूट लिया है...तू भी लूट ले.....


ऑपरेशन के बाद पप्पू बोला-
डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं? 
सामने से आवाज आई- बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्रगुप्त हूं.....
विज्ञापन

3 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर मैले कुचैले कपड़ों में 
बहुत थका हुआ सीधे अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्ला कर बोली-कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया.....

Jokes In Hindi: पिता से बेटी- एक लड़का मेरे पीछ़े पड़ा है, फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे आप

Desi Chutkule: मरीज- यह मेरा पहला ऑपरेशन है, डॉक्टर का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों, क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह
किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं,
खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं......


भाभी- फोन पे इतनी धीमी आवाज में
किससे बात कर रहे हो?
देवर- बहन है
भाभी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किस लिए
देवर- बहन आपकी है, इसलिए......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- टिल्लू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
टिल्लू (शरमाते हुए)- दूल्हा
टीचर- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर 
क्या पाना चाहते हो?
टिल्लू- दुल्हन
टीचर बेहोश.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें