फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule: पति के देर से घर आने पर सास ने बहू से कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखलाकर हंसने लगेंगे आप

Thu, 02 Jul 2026 09:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बहू- मांजी ये अभी तक क्यों नहीं आए? 
कहीं इनका किसी दूसरी लड़की के साथ कुछ 
सास- अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?
ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात,
लानत है ऐसी जिंदगी पर.....


तारों को देख कर पत्नी ने पति पूछा-
वो कौन सी चीज है, जो तुम रोज देख
सकते हो पर ला नहीं सकते?
पति- पड़ोसन....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
सुबह-सुबह एक पंडित जी ने पप्पू से कहा-
500 रुपये निकाल बच्चा
तेरा भाग्य खुलने वाला है
पप्पू- वो कैसे पंडित जी?
पंडित जी- एक करोड़पति बाप की बेटी से तेरी शादी होने वाली है
पप्पू- पंडित जी 500 की जगह 1000 रुपये ले लिजिए
पर ये बताओ घर में दो बच्चे और बीवी है,
उनका क्या करूं?

Comedy Jokes: पप्पू से गप्पू- अगले कुछ टाइम में बारिश होने वाली है, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Jokes Hindi: जब चिंटू अपना इलाज करवाने गया हॉस्पिटल, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड- कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न जानू
बॉयफ्रेंड- नजर मिले तो उसे इजहार कहते हैं,
रात को नींद न आए तो उसे प्यार कहते हैं और जो
इन चक्करों में न पड़े, उसी को समझदार कहते हैं......


एक लड़का बस में खड़ा था
ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज क्या कर रहे हो
लड़का- आईटीआई और आप?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
बेटा- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है?
पिता- नहीं बेटा, दो बार बंद भी हो जाता है
पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पंसद
करते समय......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें