फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: मांजी ये अभी तक घर नहीं आए, सास का जवाब सुनकर बहू की बोलती हुई बंद

Thu, 04 Sep 2025 02:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Latest Chutkule In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बहू- मांजी, ये अभी तक नहीं आए,
कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ इनका चक्कर तो नहीं चल रहा?
सास- अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?
ऐसा भी तो हो सकता है कि वो किसी ट्रक के नीचे आ गया हो....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है
पति- तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं
जहर के घूंट पीता हूं, जहर के घूंट......

पति (पत्नी से)- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं
पर यहां तो एक ही सब्जी है
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू को देखने आए लड़की वाले
पप्पू- पूछिए, आपको जो भी पूछना है
लड़की वाले- पूछने की कोई बात नहीं है
बस अपना मोबाइल दिखा दो....
 

Funny Chutkule: बेटी ने बताई पापा की जगह डैड कहने की वजह, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- बताओ 'आई लव यू' शब्द का आविष्कार कहां हुआ?
टिल्लू- चाइना में
टीचर- वह कैसे?
टिल्लू- इसमें चाइनीज चीज के ही गुण हैं,
ना गारंटी...ना वारंटी....

टीचर- इस दुनिया में कौनसी चीज है?
जिसका जेंडर नहीं पता किया जा सकता
स्टूडेंट- जी सर, बाबू का.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना,
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें