Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....
सास (दामाद से)- तुम सब आदमी एक जैसे ही होते हो
घर में खूबसूरत बीवी होने के बावजूद भी,
बाहर गर्लफ्रेंड ढूंढते हो
मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर
बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क है?
दामाद- तकरीबन 25 किलो का.....
शादी में आए बरातियों को नाचते देख सास ने दामाद से पूछा-
ये बराती पागलों की तरह क्यों नाच रहे हैं?
दामाद- क्योंकि मैंने उनको बोला है कि दहेज के पैसे से
उन सबका उधार चुका दूंगा....