फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बहू ने दिया सास को सरप्राइज, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 19 Jul 2026 04:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सास (बहू से)- तुम्हें खाना बनाना नहीं आता?
बहू- नहीं मम्मी जी
सास- तो शादी से पहले क्यों नहीं बताया?
बहू- सरप्राइज......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
अपने बेटे के रिपोर्ट कार्ड पर पिता ने अंगूठा लगाया
पप्पू- पापा आप तो इंजीनियर हो, फिर ये अंगूठा क्यों?
पिता- तेरे मार्क्स देखकर टीचर को पता
नहीं लगना चाहिए कि तेरे बाप पढ़ा लिखा है….


बेटे को उल्टे हाथ से खाना खाते देख पिता बोला-
उल्टे हाथ से खाना खाने से,
वो शैतान के पेट में चला जाता है
बेटा- इसलिए मैं उल्टे हाथ से सिगरेट पीता हूं, 
ताकि शैतान का फेफड़ा खराब हो जाए.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....

Jokes: चिंटू से टीचर- मैं तेरी मां बन जाऊं तो तुझे 2 दिन में सुधार दूं, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Funny Chutkule: मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं, पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती हो गई बंद

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- शादी के वक्त दूल्हे को अकेले घोड़ी पर,
क्यों बिठाया जाता है? 
साली- उसको आखिरी चेतावनी दी जाती है कि,
अभी भी वक्त है, भाग जाओ......


जीजा- शादी हमेशा अपनी से बड़ी लड़की से ही करनी चाहिए
साली- ऐसा क्यों?
जीजा- जब भी वो डांटें तो दिल कहे, कोई नहीं यार बड़ी है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- क्या तुमने इतनी मंहगी नई साड़ी खरीदी है?
पिंकी- हां, यार बस 20 हजार रुपये की है
रिंकी- अरे वाह, क्या यह ज्वैलरी भी नई है?
पिंकी- हां, पूरे 2 लाख रुपये की है
रिंकी- क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली
पिंकी- नहीं, मैंने पति ही बदल लिया
रिंकी बेहोश......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें