Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बहू- क्या हुआ सासू मां
सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर
अपनी बेटी से बात किया करो मांजी
सास- ऐसा क्यों?
बहू- आपने सुना तो होगा मांजी,
जहर ही जहर को मारता है....
सास (बहू से)- क्यों मार रही हो बच्चे को?
बहू- मैंने कहा पढ़ ले, अच्छी बीवी मिलेगी
सास- तो इसमें मारने वाली क्या बात है?
बहू- ये कहता है कि पापा भी तो खूब पढ़े लिखे थे......