Funny Jokes, Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पिंकी- कल मेरे बॉयफ्रेंड का बर्थडे है
रिंकी- वाह यार
पिंकी- समझ नहीं आ रहा, उसे क्या गिफ्ट दूं?
रिंकी- पैसे वाला है क्या?
पिंकी- हां पैसे वाला है
रिंकी- तो फिर उसे मेरा मोबाइल नंबर दे दे.....