फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत और दीपक कलाक ने पार की बेशर्मी की हदें, ये 6 बयान पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 02 Dec 2018 07:33 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड में शादियों का माहौल चल रहा है और ऐसे में बॉलीवुड की कंट्रोवर्सिअल क्वीन राखी सावंत ने भी अपनी और दीपक कलाल की शादी का ऐलान कर दिया है। राखी सावंत और महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले दीपक कलाल ने अपनी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों ने न सिर्फ हाईवाल्टेज ड्रामा क्रिएट किया, बल्कि मीडिया के सामने अश्लील बातचीत करतीं नजर आईं। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे कॉमेडियन दीपक कलाल संग 31 दिसंबर को लॉस एंजेल्स में शादी करेंगी। दीपक और राखी के अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राखी और दीपक कलाक के ये छह बयान पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरुआत में कहा, रूको पहले मैं सिर पर पल्लू रख लूं... क्योंकि बिना सिर पर पल्लू रखे मैं बात नहीं करती। जिसके बाद दीपक कहते हैं, 'तुम हो एक छम्मक छल्लो...मत रखो सिर पर पल्लू।'
राखी कहती हैं, मैं भारत में हूं तो मुझे सिर पर पल्लू रखना पड़ेगा। फिर दीपक कहते हैं, लेकिन तुम्हें ये सब करने की क्या जरूरत है। तुम तो राखी सावंत हो, फिर राखी कहती हैं, तुम कैसी बात कर रहे हो पति हो या पतीला।'
विज्ञापन

3 of 7
राखी ने कहा- मैंने सुना है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में 1 करोड़ का लहंगा पहना था, इस लिहाज से मेरी शादी में 8 करोड़ का लहंगा होना चाहिए। शादी के बाद मैं और दीपक कलाल भाई-बहन बनकर रहेंगे। शादी के रिसेप्शन में मैंने शाहरुख, सलमान, करीना और दीपिका को इनवाइट किया है।

 

4 of 7
- फोटो : social media
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपक ने राखी सावंत की पूरे मीडिया के सामने साड़ी खोल दी। वहीं, राखी सावंत अपने होने वाले पति को मंगलसूत्र को पहनाती दिखीं। इस दौरान राखी सावंत ने बताया है कि 'मैं एमसी डोनाल्ड ट्रंप (McDonalds Trump) का तहे-दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे ये साड़ी गिफ्ट की है, आज उनकी वजह से मेरी शादी अमेरिका में होने जा रही है, उनकी वजह से ही जो लोग शादी में जाने वाले हैं उनका वीजा भी हो गया है। इसके अलावा उन्होंने मुझे 4 चार्टर प्लेन भी गिफ्ट किए है। जिससे मेरी शादी में अमेरिका आने वाले लोगों को आसानी होगी।' 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : file photo
राखी सावंत ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे दोनों लाइव सुहागरात मनाएंगे। इतना ही नहीं राखी ने इस दौरान गालियां भी दीं। बता दें राखी और दीपक ने जो वीडियो शेयर किए हैं इसमें उन्होंने बताया कि वो केला मैरिज करेंगे। साथ ही दोनों ने न्यूड वेडिंग करने की भी बात कही है। राखी ने ये भी बताया कि उनकी शादी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आएंगे ।  
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : instagram
प्रेस कॉन्फेंस में दीपक ने कहा, हम जल्द ही एक डॉल बनाने वाले हैं सिलिकॉन डॉल...उस डॉल का नाम होगा राखी सावंत...राखी सावंत डॉल एक ऐसी डॉल होगी जो युवा लड़कों के लिए कारगर होगी। इसके बाद कभी समाज में कभी बलात्कार नहीं होगा..., इससे समाज में हो रहे बुरे कामों पर रोक लगेगी। ये बलिदान मेरी राखी करेगी।' इस पर राखी ने कहा- हे प्रभु मैं तो पति ढूढ़ रही थी आपने ये क्या भेज दिया..., तुम मेरी डॉल बनाकर समाज से बलात्कार करवाओगे। तुम्हें शर्म नहीं आती है कैसे होने वाले पति हो तुम। राखी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीच-बीच में गाली-गलौज करतीं भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : instagram
दीपक कलाल ने ये भी कहा, हमारी शादी का बजट ज्यादा नहीं, सिर्फ 70 करोड़ है। इस पर राखी ने टोका कि उन्होंने उनसे 85 करोड़ की बात कही थी, 15 करोड़ कहां गए? दीपक ने कहा कि कुछ पैसा कपड़ों में काम आएगा। अब दोनों की शादी में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। उधर दीपक कलाल ने राखी सावंत का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' जारी करके सबको हैरान कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें