Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।
Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पत्नी- आप बहुत भोले हैं,
आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी....
पत्नी- मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी,
मुझे सोने का हार दिलवा दो
पति- हार के साथ कंगन भी दिलवा दूंगा,
लेकिन बात इसी जन्म तक रहने दो.......
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स का खजाना
- फोटो : Freepik
बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और
गोलू नीचे रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
गोलू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......
विज्ञापन
3 of 5
हिंदी जोक्स
- फोटो : Freepik
लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे
लड़की- क्यों?
लड़का- बड़े जालिम है तेरी गली के बच्चे
लड़की- क्यों क्या हुआ?
लड़का- कुत्ते पीछे लगा कर कहते हैं
जब प्यार किया तो डरना क्या......
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....
पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं,
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा-
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन,
मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए,
तू जो शराब के साथ सलाद खाकर सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)