फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी- मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी, पति ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Wed, 11 Mar 2026 05:03 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पत्नी- मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी,
मुझे सोने का हार दिलवा दो
पति- हार के साथ कंगन भी दिलवा दूंगा,
लेकिन बात इसी जन्म तक रहने दो.......


पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया,
उसमें कुछ भी गलत नहीं मिला
पत्नी सिर पकड़कर बोली- हे भगवान,
जिसे कोई भी घास नहीं डाल रहा है,
मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और
गोलू नीचे रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
गोलू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
दो दोस्त देर रात तक पढ़ते हुए 
राजू- यार कितने बजे हैं?
सुरेश उठा और सामने वाले गर्ल्स हॉस्टल में पत्थर दे मारा
उधर से लड़की बाहर आई और बोली-
कुत्तों अब तो सो जाओ, रात के दो बज रहे हैं.....

Jokes: आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Desi Jokes: प्यार से भैया बोलने को लेकर राजू ने गोलू से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे....


टीचर- टिल्लू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
टिल्लू (शरमाते हुए)- दूल्हा
टीचर- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर 
क्या पाना चाहते हो?
टिल्लू- दुल्हन
टीचर बेहोश.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक मुर्गे का मालिक बीमार हुआ, उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए वो मालिक की पत्नी से बोला-
एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें