Husband wife funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पति-पत्नी के कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले, जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
पत्नी ने पति से पूछा- अगर मैं आपको 2-4 दिन नहीं दिखूं,
तो आपको कैसा लगेगा?
पति मन ही मन बहुत खुश हुआ!
उससे रहा नहीं गया और उसने तपाक से बोल दिया,
मुझे बहुत अच्छा लगेगा!
फिर क्या था.....
पत्नी सोमवार को नहीं दिखी, मंगलवार को नहीं दिखी
बुधवार को नहीं दिखी, गुरुवार को भी नहीं दिखी,
शुक्रवार को जब आंखों की सूजन कम हुई, तब जाकर थोड़ी-थोड़ी दिखी...