Chutkule, Funny Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....
पति- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं
पत्नी- तो क्या मैं आपसे प्यार नहीं करती?
मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं
पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो?
पत्नी- जानू, आप ही तो मेरी दुनिया हो.....