Chutkule: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
Viral Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पत्नी- तुम्हारी शर्ट में एक भी बाल नहीं मिलता,
पति- हां तो क्या हुआ?
पत्नी- मैं पूछती हूं, कौन है वो टकली?
पति- तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो
हमारा कहना चाहिए
पत्नी अलमारी में कुछ ढूंढ रही होती है
पति- क्या ढूंढ रही हो?
पत्नी- हमारा पेटीकोट...
विज्ञापन
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
टिंकू अपने पिता के ऊपर चार लाइन बोलते हुए
जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं
जिसकी missed call देखते ही दारू उतर जाए
उसे बाप कहते हैं.....
विज्ञापन
3 of 5
वायरल जोक्स
- फोटो : freepik
दुकानदार (महिला से)- आपको दुकान की हर एक
चप्पल दिखा दी, अब कोई बाकी नहीं है
महिला- वो सामने डिब्बे में क्या है?
दुकानदार- रहम करो मैडम, उसमें मेरा टिफिन है.....
ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने एक दिन अपने बॉस से पूछा-
सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से,
क्यों देखती है?
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा-
क्योंकि तुमसे पहले वही मेरी सेक्रेटरी थी.....
हरीश- मेरी बीवी 5-6 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं,
घूमने जाना चाहती है, मुझे छुट्टी चाहिए
बॉस- नहीं मिलेगी
हरीश- थैंक्यू सर, मैं जानता था कि
मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे.....
टीचर- तुम्हें पक्षी के पैर देखकर बताना है कि कौन सा पक्षी है
चिंटू- मुझे नहीं पता सर
टीचर- तो तुम फेल हो गए, अपना नाम बताओ
चिंटू- आप भी मेरे पैर देखकर पता कर लो न सर....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)