फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: कैसी लग रही हूं मैं आज? पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती हो गई बंद

Wed, 12 Nov 2025 11:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पत्नी- कैसी लग रही हूं मैं आज 
पति- अच्छी लग रही हो
पत्नी- एक शेर कहो न मेरे लिए
पति- ये जो लग रही हो तुम इतनी प्यारी
इस पर लग जाती हैं, मेरी तनख्वाह सारी.....


पति- जानू आज हम बाहर खाएंगे
पत्नी- आपको क्या लगता है कि मैं,
खाना बना कर थक जाती हूं
पति- नहीं वो तो मैं बर्तन मांज कर,
थक जाता हूं......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'....
विज्ञापन

3 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- आपको पता है जीजा जी, 40 के बाद स्त्री समझदार हो जाती है
जीजा- पर वो अपने आप को 40 की मानें तब न......


साली ने ऊंगली के इशारे से जीजा को बुलाया
जीजा- बोलो क्या काम है?
साली- कुछ नही जीजा जी, बस ऊंगली की 
ताकत चेक कर रही थी.....
 

Viral Jokes: पिता- अब तुम्हारी शादी कर देते हैं, बेटी की जवाब पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
'शेर का कोई ठिकाना नहीं होता'
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया 
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
गप्पू- यार मैने सुना है, शहर मे गर्लफ्रेंड को Gf कहते हैं पप्पू- हां
गप्पू- लेकिन हमारे गांव में Gf का मतलब होता है, 
गोबर फेंकने वाली....


गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बदनाम हो गई,
बर्बाद हो गई, कहीं की न बची 
बॉयफ्रेंड- तो पगली मैं कौन सा तेरे प्यार में
कलेक्टर बन गया हूं,
मैं भी तो पकौड़ी बेच रहा हूं..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें