फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: एक आदमी की पत्नी किडनैप हो गई, पढ़ें वायरल फनी जोक्स

Fri, 26 Jun 2026 03:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Comedy Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

एक आदमी की बीवी किडनैप हो गई 
किडनैपर्स ने उसके पति को फोन किया और कहा-
अगर आज रात तक पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी बीवी को मार देंगे
पति खामोश रहा
दूसरे दिन फिर फोन आया- अगर आज रात तक पैसे न दिए तो,
तुम्हारी बीवी को टुकड़े-टुकड़े करके चील-कौवों को खिला देंगे
पति खामोश रहा
तीसरे दिन फिर फोन आया- अगर आज रात तक पैसे न दिए तो,
तुम्हारी बीवी तुम्हें सही सलामत लौटा दी जाएगी
इतना सुनते ही पति बोला- पैसे बोल साले, डराता किसको है?


पत्नी से पति- तारीख ग्वाह है, जब घरवाली खुश होती है,
तो घरवाला भी खुश होता है
मगर जब घरवाला खुश होता है, तो घरवाली को
शक होता है......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर (स्टूडेंट से)- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी,
बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा.....

Funny Chutkule: टीचर ने दी जब पिंकी को खराब रिजल्ट आने पर धमकी, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Hindi Jokes: चिंटू- मम्मी प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले 

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
हलवाई ने अंग्रेज को बताया दही का मतलब
अंग्रेज- What Is This?
हलवाई- ये दही है साहब
अंग्रेज-  What Is Dahi?
हलवाई- Milk Sleep At Night And
Morning Become Tight....


पप्पू- भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो? 
भगवान- खाली हाथ क्यों आए?
नारियल केला और सेब नहीं लाए? 
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है, 
उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए?
भाभी- शादी कर लो तुम
देवर- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
भाभी- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें