Funny Chutkule In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है, साथ ही साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
पत्नी- लोग कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनाई जाती हैं
पति- लेकिन नीचे जोड़ियों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि,
ऊपर भी ढंग से काम नहीं हो रहा है.....
पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए
डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....