फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पति-पत्नी पर बनें इन चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा चेहरा, हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Fri, 17 Apr 2026 03:05 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Husband Wife Funny Jokes: हर दिन थोड़ी देर खुलकर हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि तनाव को दूर करके कई गंभीर बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है। इसे एक तरह की प्राकृतिक दवा भी कहा जा सकता है। इसलिए अपने व्यस्त दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसना जरूर चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो तैयार हो जाइए मुस्कुराने और ठहाके लगाने के लिए.......

पप्पू अपनी पत्नी को लेकर मार्केट गया
रास्ते में उसे एक लड़की ने मुस्कुरा कर हैलो किया 
पप्पू की पत्नी (गुस्से में)- कौन थी वो?
पप्पू- प्लीज दिमाग खराब मत करो,
अभी उसको भी बताना है कि तुम कौन हो?


पत्नी- मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी,
मुझे सोने का हार दिलवा दो
पति- हार के साथ कंगन भी दिलवा दूंगा,
लेकिन बात इसी जन्म तक रहने दो.......
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया,
उसमें कुछ भी गलत नहीं मिला
पत्नी सिर पकड़कर बोली- हे भगवान,
जिसे कोई भी घास नहीं डाल रहा है,
मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं......
विज्ञापन

3 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पत्नी- अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती तो भी मैं इतनी दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं
पति- पगली....खून के रिश्तों में कहां शादी होती है?
फिर क्या पतिदेव की हो गई जोरदार कुटाई...


Jokes: तुम बड़े होकर क्या बनोगे? राजू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए


Jokes: जब पार्टी से देर रात घर पहुंचा पप्पू, फिर जो हुआ पढ़कर जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसेगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....


पत्नी- शादी के पांच साल हो गए ,
पर आजतक तुम मुझे कहीं घुमाने नहीं ले गए
पति- ठीक है, शाम को लेकर चलूंगा
शाम को पति, पत्नी को शमशान घाट ले गया घुमाने 
पत्नी- छी, ये कोई घूमने की जगह है
पति- अरे पगली, लोग मरते हैं यहां आने के लिए.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मेहमान आ रहे हैं और घर में
दाल के सिवाय कुछ बना नहीं है,
पति- जब वे आएं तो किचन में एक बर्तन गिरा देना और
जब मैं पूछूं तो कहना कि शाही पनीर गिर गया
फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना पनीर भुज्जी भी गिर गई
फिर मैं कहूंगा चलो दाल ही ले आओ
मेहमानों के आने के बाद बर्तन गिरने की आवाज आई
पति- क्या हुआ?
पत्नी- दाल ही गिर गई......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें