फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी और पड़ोसन पर बने ये Top 5 जोक्स पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 28 Mar 2023 05:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आज कल की भागभागम जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते है, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसके साथ ही हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सफर....

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा मीटिंग में हूं,
बाद फोन करता हूं।
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया..
पड़ोसन- क्या आप फ्री हो, डिस्टर्ब तो नहीं किया? 
पति- बोलिए, हुकम कीजिए। 
पड़ोसन- मुझे कोई काम नहीं, पर आपकी पत्नी को काम है लो बात कीजिए।
पत्नी- शाम को घर आओ तो iodex लेते आना

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू अपनी बाइक से ऑफिस जा रहा था और आगे एक लड़की भी अपनी स्कूटी से चल रही थी...
उस लड़की ने अचानक ही राइट टर्न ले लिया, पप्पू की बाइक उसकी स्कूटी से जाकर टकरा गई...
पप्पू ने कहा- मैडम, कम से कम हाथ या इंडिकेटर तो दिखा देते...
लड़की ने जवाब दिया - भैया, मैं तो रोज ही यहां से राइट टर्न लेती हूं, आप शायद नए हो...

Jija Sali Jokes: जीजा जी- न्यूटन का नियम बताओ, साली का जवाब सुनकर उड़े होश

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एग्जाम हॉल में मिंकू चुपचाप बैठा था।
टीचर- तुम कुछ लिख क्यों नहीं रहे?
मिंकू- कुछ आ ही नहीं रहा।
टीचर- अरे कुछ तो आ ही रहा होगा।
मिंकू- हां।
टीचर- क्या?
मिंकू- रोना !!!

Hindi Jokes: पति से पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें