फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: टीटी और पप्पू की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 09 Mar 2023 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: आजकल के व्यस्त जीवन में लोग अकसर मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह  से लोगों के चेहरे से मुस्कान भी गायब हो जाती है। लेकिन अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अंग्रेजी की एक कहावत है, 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन' इसका मतलब है हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसते समय शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जो एक एक्सरसाइज की तरह है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद आती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार और नए जोक्स जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।

पप्पू- यह ट्रेन चल क्यों नहीं रही। 
टीटी- अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन लेट है।
पप्पू- वर्षा इतनी भारी है, तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते?
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
टिंकू - लोहा लोहे को काटता है....
हीरा हीरे को काटता है।
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया।
अब अस्पताल में चल रहा है इलाज!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर (स्टूडेंट से): तुम पंछी के बारे में सब जानते हो?
स्टूडेंट: हां..
टीचर: अच्छा ये बताओ कौन सा पंछी उड़ नहीं सकता?
स्टूडेंट: मरा हुआ पंछी.!!
दे थप्पड़..... दे थप्पड़....!!!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- अरे, तो खाने से इनकार कर देते।
मरीज- डॉक्टर साहब, वही तो किया था।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं।
कंडक्टर- अरे,  क्यों लड़ रही हो?
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
घरवालों को लगता है, कहीं हमारा लड़का लव मैरिज ना कर ले,
पर उन्हें क्या पता, यहां तो लड़कियां भाव ही नहीं देती, लव मैरेज तो दूर की बात।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
छत से कूदते समय बीवी से परेशान शख्स को पड़ोस की महिला आवाज देकर बोली...
महिला-कूदकर कहां जाने का इरादा है...
शख्स-दूसरे गोला पे...
महिला-दूसरे गोले पर जाने से पहले एक बार मुझसे होली तो खेल लो...
शख्स-हां, हां, हां...अभी आ रहा हूं...
इस दिन का तो बेसब्री से इंतजार था...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें