फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jokes: ऑफिस लेट पहुंचने पर पप्पू की बॉस के साथ हुई बहस, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 12 Jun 2023 05:41 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Jokes In Hindi: अक्सर लोग अपने काम और जिम्मेदारियों के बोझ के तले इतना दब जाते हैं, कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता है। हालांकि स्वस्थ रहने के लिए हमें दिन में या हफ्ते में थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालना चाहिए। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इसलिए खुश रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।

पप्पू ऑफिस में लेट पहुँचा,
बॉस – कहाँ थे अब तक?
पप्पू – जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था,
बॉस – शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
पप्पू – ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना,
बॉस बेहोश।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
छोटा बच्चा पड़ोस के घर गया
बच्चा - आंटी जी मम्मी ने कहा है कि एक कटोरी चीनी दे दो
आंटी हंसते हुए- हां रुक देती हूं, और क्या कहा तेरी मम्मी ने
बच्चा- मम्मी ने कहा कि अगर वह चुड़ैल ना दे तो पास वाली चुड़ैल से ले आना
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जज:-तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में
माचिस की जलती हुई तीली क्यूँ रखी??
पप्पू:- उसने ही कहा था,
जमानत करवानी है तो पहले जेब गर्म करो!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...
पत्नी - थैंक्स...
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं, सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का-जी वैसे तो मेरी सैलरी 1 करोड़ है, लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें