फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पिटाई खाने के बाद पप्पू ने कब्रिस्तान जाकर किया ऐसा काम, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 12 Jun 2023 06:03 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule: हंसते-मुस्कुराते रहने से मन प्रसन्न रहता है और चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। हंसी हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से रोजाना खुलकर हंसना चाहिए। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हसाने का सिलसिला...

पप्पू की उसके पिता से हुई लड़ाई;
पिता ने की पप्पू की पिटाई;
पप्पू का हुआ गरम खून;
पप्पू गया कब्रिस्तान ;
और कबर पे पिता की फोटो टांग के लिख दिया,
“कमिंग सून”
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था।
सास- दामाद जी कब वापस जा रहे हो?
दामाद- क्यों?
सास- बहुत दिन हो गए।
दामाद- आपकी बेटी तो छ: छः महीने मेरे घर में रहती है।
सास- वो तो वहां ब्याही गयी है।
दामाद- तो क्या मैं यहां अपहरण करके लाया गया हूं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राजू, डॉक्टर से- क्या आप बिना दर्द किये भी दांत निकाल लेते हो ?
डॉक्टर- नहीं तो.
राजू- मैं तो निकाल लेता हूं।
डॉक्टर- वो कैसे ?
राजू - ही ही ही ही ही ही हा हा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर - कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज - जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज - जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ, मंकी को हिंदी में क्या कहते हैं?
पप्पू- बंदर!
टीचर- किताब में से देखकर बोला ना…
पप्पू- नहीं सर, कसम से मैंने तो आपको देखकर बोला!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें