Jokes In Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।
Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।
पप्पू- सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए
गप्पू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि वेदों के अनुसार सूर्यास्त के बाद असुरी ताकत
दुगनी हो जाती है......
विज्ञापन
2 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......
एक आदमी बाबा के पास जाकर बोला-
मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
बाबा- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली में तो
सुख ही सुख लिखा है......
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर (मरीज से)- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए
तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं
कब्र खोदता हूं, आपकी फ्री में खोद दूंगा.....
टीचर- ऑपरेशन से पहले मरीज को,
बेहोश क्यों किया जाता है?
टिल्लू- अगर बेहोश नहीं किया और
मरीज ऑपरेशन करना सीख गया,
तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा?
टिल्लू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए....
टीचर- जिंदा रहने के लिए क्या क्या चीजें जरुरी हैं?
चिंटू- नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
चिंटू- जिंदा रहने के लिए तेरी कसम,
एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर बेहोश.....
पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए
डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)