फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes In Hindi: सुरेश से राजू- हाथ से गर्लफ्रेंड वाली लाइन ही मिट गई, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 18 Jun 2026 03:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जोक्स तनाव से बचने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स (Jokes in Hindi) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

सुरेश- क्या तेरे हाथ में गर्लफ्रेंड वाली लाइन है?
राजू- बचपन में टीचर ने हाथ पर इतने डंडे मारे की,
हाथ से गर्लफ्रेंड वाली लाइन ही मिट गई
सुरेश बेहोश......


राजू- प्रेम विवाह कभी नहीं करना चाहिए
सुरेश- ऐसा क्यों?
राजू- आज मैं अपनी पत्नी से लड़ रहा था,
तो वो बोली- कुत्ते तू मेरे पीछे पड़ा था, मैं नहीं.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक प्यार करने वाले जोड़े ने आत्महत्या करने की सोची
लड़का पहले कूद गया और लड़की
आंखे बंद कर वापस लौटने लगी,
तभी लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और चिल्लाया-
मुझे पता था चुड़ैल, तू नहीं कूदेगी....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सिग्नल तोड़ते लड़के को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़का- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
पुलिस नाम सुनकर- अब की बार छोड़ रहा हूं,
फिर कभी सिग्नल मत तोड़ना.....

Jokes: सुरेश- तेरा बेटा तो बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है, राजू का जवाब पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Hindi Jokes: पप्पू से गर्लफ्रेंड- तुमने कभी अपने पापा से मिलवाया नही, वजह पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए....


पत्नी- आप बहुत भोले हैं,
आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ,
तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?
राजू- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था
जज- ओह छोड़ दो इस मासूम को,
ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें