फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: चिंटू से नर्स- हिम्मत रखो जो होगा देखा जाएगा, वजह पढ़कर खिलखलाकर हंसने लगेंगे आप

Sun, 12 Jul 2026 04:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

चिंटू पथरी का ऑपरेशन कराने अस्पताल गया
वहां नर्स चिंटू से बोली- हिम्मत रखो जो होगा देखा जाएगा
चिंटू- इसमें डरने की क्या बात है?
नर्स- ये बात मैं तुमसे नहीं डॉक्टर से कह रही हूं
चिंटू बेहोश.......


सरकारी अस्पताल में भर्ती चिंटू ने नर्स से कहा-
ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
नर्स- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं.....

विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
पति- अब तक खाना तैयार नहीं हुआ क्या? 
तो मैं चला होटल में खाना खाने
पत्नी- आधे घंटे ठहर जाइए ना
पति- तो क्या तुम आधे घंटे में भोजन तैयार कर लोगी?
पत्नी- नहीं, तब तक मैं भी आपके साथ चलने के लिए
तैयार हो जाऊंगी......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ)- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है.....

Chutkule In Hindi: शादी को लेकर भाभी ने देवर से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Comedy Jokes: मैं बाप बन गया, राजू का जवाब सुनकर पिता की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रमेश- यार,  मच्छरों से छुटकारा पाने का कोई उपाय बता?
ताकि मैं मजे से सो सकूं
सुरेश- रात को सोने से पहले एक मच्छर मार दिया कर,
रमेश- उससे क्या होगा?
सुरेश- बाकी के मच्छर उसके जनाजे पर चले जाएं और
फिर तू मजे से सोना......


शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
'शेर का कोई ठिकाना नहीं होता'
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया 
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
बीवी से परेशान पति एक दिन पंडित जी के पास पहुंचा
पति- पंडित जी, एक बात बताइये
ये जन्म-जन्म का साथ वाली बात सच है क्या?
पंडित जी- हां बेटा सौ फीसदी सच है
पति- मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी
पंडित जी- हां बिलकुल
पति- हे भगवान, फिर तो खुदखुशी करने से भी
कोई फायदा नहीं….


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें