जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है?
गप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...
जब कोई हटा नहीं तो वह चिल्लाता हुआ बोला,
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं।
रास्ता मिल गया और गप्पू ने देखा तो
एक गधा मरा पड़ा था!
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
प्यार में पड़े लड़के और
गर्म चाय में डूबे बिस्किट को
कोई नहीं बचा सकता।
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
पप्पू ने अपने बाप को तमाचा मार दिया
पड़ोसी- अरे आपका बेटा
आप पर ही हाथ उठा देता है।
बापू – क्या करूं
ये अपनी मां पर गया है।
4 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
मेले में बहुत भीड़ थी...
एक साहब एक महिला से कहने लगे -
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला - इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब - दरअसल मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
Jokes
- फोटो : Social media
मास्टर जी - पप्पू, मानसून का मतलब बताओ?
पप्पू - मानसून मतलब, 'ना किसी की मान, ना किसी की सुन'।