फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: देर रात घर लौटे लड़के ने मां से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 01 Jan 2026 03:15 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी
जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं......


पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर
जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं.......
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- यार तेरी लाइफ में कोई लड़की क्यूं नहीं आती?
सुरेश (शायराना अंदाज में)- जिंदगी हमारी यूं सितम हो गई,
खुशी ना जानें कहां दफन हो गई,
बहुत लिखी खुदा ने लोगों की तकदीर में मोहब्बत,
जब हमारी बारी आई तो स्याही खत्म हो गई......


Funny Jokes: एक लड़के और लड़की में हुआ जबरदस्त झगड़ा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले


Jokes: राजू से डॉक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा-
मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी
और को बोल रखा होगा......


दो सहेलियां अपने-अपने बॉयफ्रेंड की तारीफ कर रही थीं
रिंकी- मेरा बॉयफ्रेंड बहुत हैंडसम है
पिंकी- मेरे बॉयफ्रेंड का तो कोई
बाल भी बांका नहीं कर सकता
रिंकी- अच्छा वो इतना बहादुर है?
पिंकी- अरे नहीं, वो गंजा है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भिखारी (महिला से)- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो.... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें