फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: बेटा- शादी कब होती है? मां का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 17 May 2026 04:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujla
Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....


बेटा- शादी कब होती है?
मां- जिस प्रकार पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है,
उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरते ही शादी हो जाती है
मां की बात सुनकर बेटे की बोलती हो गई बंद....


बेटा- पता है मां, मर्द शादी के बाद भी विद्यार्थी ही रहता है
मां- वो कैसे?
बेटा- बीवी को लगता है, मां सिखा रही है और
मां को लगता है, बीवी सिखा रही है.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- कल रात मैं बाथरूम गया, तो अंदर भूत था
गप्पू- तो फिर क्या हुआ?
पप्पू- होना क्या था, मैं भूत से बोला,
तुम ही कर लो, हमारी तो वैसे ही निकल गई है.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो,
पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है,
इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी
महिला बेहोश......

Hindi Chutkule: तारों को देख कर पत्नी ने पति पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप

Jokes: पत्नी से पैसे उधार लेने को लेकर ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार
डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने उसे कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा,
किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर- सीटी जोर से मत बजाना बस.....

 
पागलखाने में सारे पागल रो रहे थे,
एक पागल को चुपचाप लेटा देख डॉक्टर ने उससे पूछा-
तुम शांति से कैसे लेटे हो?
पागल डॉक्टर से बोला- बेवकूफ
मै मर चुका हूं, इसलिए सब रो रहे हैं
डॉक्टर बेहोश.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ
सास- वो कैसे?
दामाद- मुझे बर्तन धोता देख पड़ोसन आपकी बेटी से बोली-
काश ये मेरे पति होते
सास- फिर क्या हुआ?
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी ने कहा कि आज के बाद
आप बर्तनों से दूर रहोगे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें