फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: कमरे की सफाई को लेकर बेटे ने मां से कही ऐसी बात, पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

Thu, 09 Oct 2025 12:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....

चिंटू- मम्मी मेरे एक बात समझ नहीं आती
मां- क्या?
चिंटू- आप और पापा सीधे-सीधे कमरा साफ करने को क्यों नहीं बोलते?
बस यही कहते हो- कुत्ता भी अपनी जगह साफ करके बैठता है......

पप्पू (गप्पू से)- यार लोग पूछते हैं, आसमान में तारे कितने हैं?
कोई नहीं पूछता देश में कुंवारे कितने हैं........
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर ने पप्पू की डायरी में लिखा नोट
टीचर- कृपया बच्चे को नहला कर भेजा करें
जवाब में पप्पू की मम्मी ने लिखा- कृपया बच्चों को पढ़ाया करें,
सूघां न करें......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो......


Jokes: कंजूस ससुर के साथ कथा में गए दामाद ने चढ़ावे में डाले 500 रुपये, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे, 
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए.....

पत्नी- देखते ही देखते शादी को 20 साल हो गए
पति- देखते-देखते तुम्हें हुए होंगे, मुझे तो सुनते-सुनते हुए हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें