Funny Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
Chutkule In Hindi: हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
बच्चा (मां से)- मैं कैसे पैदा हुआ?
मां- मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाली और कुछ दिन बाद
उसमें से मुझे तुम मिले
बच्चे ने ठीक वैसा ही किया और कुछ दिन बाद उसमें से
एक कॉकरोच निकला
बच्चा (गुस्से से)- दिल तो करता है कि तुझे अभी
चप्पल से मार दूं पर क्या करूं औलाद है तू मेरी......
विज्ञापन
2 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
लड़का (लड़की से)- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
लड़की- ताकि लड़कों का ध्यान रहे कि, जिस प्लॉट पर उनकी नजर है
उसका भूमि पूजन हो गया है......
लड़का- क्या तुम्हारे पिताजी का नाम कमाल है?
लड़की- नहीं तो, तुम्हे किसने बताया?
लड़का- कल पड़ोस के अंकल तुम्हे देखकर कह रहे थे,
कि कमाल की लड़की है ये.....
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स का पिटारा
- फोटो : freepik
सुरेश- यार मैंने सुना है, सब्र का फल मीठा होता है
लेकिन मुझे अभी तक नहीं मिला
मोहन- हो सकता है, भगवान तेरे लिए जूस बना रहे हो.....
इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा-
अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं,
डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....
चिंटू स्कूल में 1 काला और 1 सफेद जूता पहनकर आता है
टीचर - घर जाओ और जूते बदल कर आओ
चिंटू- कोई फायदा नहीं,
वहां भी एक काला और एक सफेद जूता ही रखा है.....
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं
और कहा- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना
खूबसूरत लड़की- पर क्यों?
डॉक्टर- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है
आई ड्राप डालना है......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)