Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....
बेटा- मां लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?
मां- बेटा तू जरुर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और
ये सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा,
ये लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं,
जहां अच्छा लड़का दिखा वहीं शुरू
बच के रहना इनसे, मक्कार होती हैं ये
बेटा- ऐसा कुछ नहीं है मां, वो तो पिताजी बता रहे थे कि
आप दोनों की लव मैरिज है......