फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: दादी को गीता पढ़ते देख बेटे ने मां से पूछा सवाल, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 29 May 2026 07:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार हिंदी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Latest Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

दादी को गीता पढ़ते देख बेटे ने मां से पूछा-
दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं?
मां- बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं.....


रास्ते में जाते वक्त बेटा एक बिल्डिंग की तरफ,
इशारा करते हुए मां से बोला- मां दिवाली आने वाली है
इस बार पटाखे में इसी दुकान से लूंगा
मां- ये पटाखों की दुकान नहीं, लड़कियों का हॉस्टल है
बेटा- पर पापा कह रहे थे कि यहां एक से एक धांसू पटाखे हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गप्पू- शादी कब होती है?
पप्पू- जिस प्रकार पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है,
उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरते ही शादी हो जाती है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो,
पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है,
इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी....


Jokes: आधी रात को अपनी पत्नी को जगा कर पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Funny Jokes: जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया, देवर का बात सुनकर भाभी के उड़े होश

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मटरू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है,
उसके हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं,
थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी....


चिंटू अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल गया
नर्स- लंबी-लंबी सांस लो
चिंटू ने लंबी-लंबी सांस ली
नर्स- कैसा महसूस हो रहा है
चिंटू- कौन-सा पर्फ्यूम लगा कर आई हो?
मजा ही आ गया.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम बड़े होकर क्या करोगे? 
चिंटू- शादी
टीचर- नहीं मेरा मतलब है, क्या बनोंगे?
चिंटू- दूल्हा
टीचर- अरे मेरा कहने का मतलब है, 
बड़े होकर क्या हासिल करोगे?
चिंटू- दूल्हन 
टीचर- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर मम्मी-पापा
के लिए क्या करोगे?
चिंटू- बहू लाऊंगा
टीचर- तुम्हारे मम्मी-पापा तुमसे क्या चाहते हैं? 
चिंटू- पोता
टीचर- अरे तुम्हारी जिंदगी का क्या मकसद है?
चिंटू- हम दो हमारे दो
टीचर बेहोश........


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें