फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती बंद हो गई

Sat, 18 Apr 2026 11:13 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हंसने से मन प्रसन्न रहता है साथ ही तनाव भी कम होता है। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
Most Funny Jokes in Hindi: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार जोक भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। चुटकुले सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक तरीका हैं। दोस्तों के बीच बैठकर हंसी-मजाक करना या परिवार के साथ हल्के-फुल्के जोक्स शेयर करना माहौल को खुशनुमा बना देता है। कई बार तो एक अच्छा चुटकुला पूरे दिन का मूड बदल देता है। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पप्पू ने अपनी नयी बनी गर्लफ्रेंड को,
बड़े प्यार से समझाते हुए कहा-
बेबी हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना
गर्लफ्रेंड- तुम्हारी बहन को तो जरूर बताऊंगी
पप्पू- अरे उसको क्यूं?
गर्लफ्रेंड- वो हमेशा कहती थी कि कोई,
कुत्ते का पिल्ला ही होगा, जो तुमसे प्यार करेगा..... 


बैंक लूटने के बाद डाकू ने एक कलर्क से कहा-
तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मार दी,
फिर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है,
साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी........
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नदी में डूबते प्रिंसिपल को देख चिल्लाते हुए,
स्कूल की तरफ भागा चिंटू कहता है-
कल स्कूल की छुट्टी है, कल स्कूल की छुट्टी है.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई?
शादी क्यों तोड़ दी?
गप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी,
लेकिन उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू- तो?
गप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी, वो मेरी क्या होगी?

Hindi Jokes: फोन पर चैटिग करते लड़का-लड़की की मजेदार बातचीत पढ़कर, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट


Desi Chutkule: ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं, देवर की बात सुनकर भाभी के होश उड़ गए

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी पडिंत के पास जाकर बोला-
पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पडिंत- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है......


सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है। 
देवर- आपको कुत्ता ही क्यों खरीदना है? 
भाभी- ताकि तुम्हारे भैया के ऑफिस जाने के बाद,
कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें