फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: मेडिकल स्टोर पर गए चिंटू ने दुकानदार से मांगा जहर, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 20 Mar 2026 10:16 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes : जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes, Chutkule in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

चिंटू मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदार से बोला-
जहर दे दो भाई
दुकानदार- बिना पर्ची के नहीं मिल सकता
चिंटू- पर्ची तो नहीं है, शादी का कार्ड है
शादी का कार्ड देखकर दुकानदार बोला-
बस कर पगले अब रुलाएगा क्या,
बता बड़ी बोतल दूं या छोटी.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़कर जा रही हूं
पति (गुस्से में)- हां 'जान' छोड़ो अब 
पत्नी- बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत,
न मुझे हमेशा रोक लेती है.....


पत्नी (पति से)- सुनिए जी, वो आदमी जो दारु पीकर नाच रहा है न,
मैंने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था, 
पति- बताओ साला, अभी तक सेलिब्रेट कर रहा है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पिंटू (चिंटू से)- जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं,
तो मैं सबसे पहले अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं,
चिंटू- क्यों?
पिंटू- कहीं छीन न लें.....

Funny Jokes: रात को 2 बजे दरवाजे पर खड़ी पत्नी से पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Desi Cutkule: अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी, लड़के का जवाब पढ़कर लड़की के होश उड़ गए

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
जेलर- सुना है तुम शायर हो, कुछ सुनाओ फिर
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खत्म तुम्हारी......


एक कैदी को फांसी होने वाली थी
जेलर ने कैदी से पूछा- कोई आखिरी ख्वाहिश
कैदी- मुझे फांसी देते वक्त मेरे पैर ऊपर और 
सिर नीचे रखना.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और
वहां रखी फूलों की माला को देखकर बोला-
ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है,
सफल हुआ तो मेरे लिए, नहीं तो तुम्हारे लिए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें