फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: इश्क में बेहाल सुरेश पहुंचा डॉक्टर के पास, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Sun, 12 Apr 2026 02:57 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। उसके लिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए भी वक्त नहीं होता है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए ऐसे में हम आपके लिए ऐसे वायरल फनी जोक्स (Viral Funny Jokes) लेकर आए हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

इश्क में बेहाल सुरेश पहुंचा डॉक्टर के पास
डॉक्टर- क्या हुआ?
सुरेश- मेरे होंठो पे उदासी है और
आंखों में नमी है
डॉक्टर- दूध पिया करो ये कैल्शियम की कमी है,
हर चीज का जिम्मेदार इश्क नहीं होता.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepic
एक मुर्गे का मालिक बीमार हुआ,
उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए,
वो मालिक की पत्नी से बोला-
एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......


सेल्समेन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
आदमी- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते
आज पाउडर लगा देंगे तो कल फोग मांगेगा
सेल्समेन बेहोश.... 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- ये रसगुल्ले की दुकान तेरे पापा की है
पप्पू- हां
गप्पू- तेरा खाने का मन नहीं करता?
पप्पू- बहुत मन करता है,
लेकिन पापा गिन कर रखते हैं
गप्पू- फिर क्या करता है?
पप्पू- बस चूस के वापस रख देता हूं..... 

Jokes In Hindi: चाहोगे मुझे कब तक? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर गर्लफ्रेंड के उड़ गए होश
 

Desi Chutkule: लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती, लड़के ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
पति- चुप हो जाओ
पत्नी- तुम क्यों नहीं चुप हो जाते
दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ता गया 
पत्नी- मैं अब तुम्हारे साथ रहना ही नहीं चाहती
पति- खबरदार, जो लड़ते समय खुशी वाली कोई बात कही तो....

पत्नी- जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति- नहीं
पत्नी- क्यों?
पति- क्योंकि मैं 'हनुमान चालीसा' पढ़ कर सोता हूं.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी ने चिंटू का लंच खा लिया और बोले-
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न?
चिंटू- जी, मैं कह दूंगा कुत्ता खा गया..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें