फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: पत्नी की तबीयत को लेकर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 08 Mar 2026 01:38 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

सुरेश- पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, क्या करूं?
राजू- अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हो, 
तो उसे अस्पताल के बदले साड़ी की दुकान में ले जाएं
फिर भी आराम न आए तो उसे सुनार की दुकान में ले जाएं,
तुरंत आराम मिलेगा.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : वायरल फनी जोक्स
लड़की- क्या कर रहे हो बेबी?
लड़की- सो रहा हूं
लड़की- जो सोवत वो खोवत है
लड़का- जो जागत है, वो कौनसा पहाड़ खोदत है?
मोबाइल ही तो चलावत है.....


लड़की को स्कूटी सिखाते हुए लड़का बोला- देखो तुम्हें 
जिस बाजू जाना हो उस साइड का इंडिकेटर देना,
फिर गाड़ी मोड़ना
लड़की- मैं लोगों को क्यों बताऊं कि मुझे कहां जाना है.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
'शेर का कोई ठिकाना नहीं होता'
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया 
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है..... 

Jokes: ससुर -पूजा करने से बलाएं टल जाती हैं, दामाद ने दिया गजब का जवाब


Chutkule In Hindi: कैदी ने सुनाई जेलर को शायरी, सुनकर उड़ गए उसके होश

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......


पप्पू- मैं भगवान को बहुत याद करता हूं
पंडित- जरुरत से ज्यादा भगवान को मत याद किया करो
पप्पू- क्यों पंडित जी?
क्योंकि जिस दिन भगवान ने याद कर लिया तो 
लेने के देने पड़ जाएंगे....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश और लड़की में हुआ झगड़ा
सुरेश- तू काली मोटी, काली कलूटी, दांतली कही की
लड़की- तू नशेड़ी, शराबी कही का
सुरेश जोर-जोर से हंसकर बोला- मैं तो कल सुबह ठीक
हो जाऊंगा, पर तू सारी उम्र ऐसी ही रहेगी.....

 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें