पटाखों में चटाई वह होती है जिसमें छोटे-छोटे बम लड़ी की तरह पिरोए होते हैं और उन्हें चटाई की तरह जमीन पर बिछाकर फोड़ा जाता है। इस बार इस पटाखे का नाम है योगी चेतावनी चटाई, और फोटो बनी है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की। दिवाली का उत्सव मनाने के लिए सबसे सहज अगर कोई पटाखा होता है, तो वह है फुलझड़ी। इसे छोटे बच्चे भी आसानी से चलाते हैं। बाजार में इस बार प्रियंका फुलझड़ी काफी बिक रही है।