आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी काम में उलझा रहता है। सुबह उठते ही घर की जिम्मेदारियां, बच्चों की तैयारी, ऑफिस की भागदौड़ और फिर दिनभर की थकान। ऐसे में हम अक्सर अपनी छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि खुश रहने के लिए हमेशा किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती। दिन में कुछ मिनट खुलकर हंस लेना भी हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हंसने से मन हल्का होता है, तनाव कम महसूस होता है और आसपास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है। जब हम मुस्कुराते हैं तो कई बार सामने वाले के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। इसलिए रोजाना हंसना जरूरी है, ताकि जिंदगी सिर्फ जिम्मेदारियों का बोझ न लगे, बल्कि उसमें खुशियों के छोटे-छोटे पल भी बने रहें। इसी रोजमर्रा की नोकझोंक से निकले हैं कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपकी सुबह ही नहीं, पूरा दिन हंसी से भर सकता है।
महिला - भैया, आज दूध में पानी मिलाया है क्या?
दूधवाला - नहीं मैडम, बिल्कुल शुद्ध दूध है।
महिला - फिर इतना पतला क्यों है?
दूधवाला - मैडम, आज गाय ने भी डाइटिंग शुरू कर दी है!