फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: तेरी दो शादी होगी, पंडित की बात सुनकर राजू के होश उड़ गए

Thu, 28 May 2026 12:29 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जोक्स माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
लेटेस्ट चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Hindi Chutkule: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। चुटकुले (Chutkule) हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

राजू- पंडित जी, मेरी शादी कब होगी?
पंडित- तेरी दो शादी होंगी
राजू (खुश होकर)- लेकिन कब?
पंडित- वो शादी हो चुकी हैं, जब तुम बचपन में 
घर-घर खेलते थे
पंडित जी की बात सुनकर राजू बेहोश.....


सुबह-सुबह एक पंडित जी ने पप्पू से कहा-
500 रुपये निकाल बच्चा, तेरा भाग्य खुलने वाला है
पप्पू- वो कैसे पंडित जी?
पंडित जी- एक करोड़पति बाप की बेटी से तेरी शादी होने वाली है
पप्पू- पंडित जी 500 की जगह 1000 रुपये ले लिजिए
पर ये बताओ घर में दो बच्चे और बीवी है, उनका क्या करूं?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा
अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं,
डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति और पत्नी घर पर झगड़ा करते हुए
पत्नी- पूजा किया करो, बलाएं टल जाएगी
पति तेरे बाप ने बहुत की होगी,
उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गई......

Funny Chutkule: घरवाली के खुश होने को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके 

Hindi Chutkule: मंगलसूत्र को लेकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा-  प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में 
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर....


सास- मुझे तुम पर पूरा भरोसा है,
किचन संभाल लोगी
बहू किचन में गई और कुछ देर बाद,
टूटने की जोरदार आवाज आई
सास- क्या तोड़ दिया बहू?
बहू- आपका भरोसा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
सुरेश- इलेक्शन की डेट फिक्स हो गई है
मोहन- तो इसमे इतना खुश होने की क्या बात है?
सुरेश- उस दिन पता चल जाएगा कि मोहल्ले की 
कौन-कौन सी लड़कियां 18 साल की हो गयी हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें