फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

Tue, 27 Jun 2023 06:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Majedar Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Majedar Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। आपको भी जब भी समय मिले खुलकर हंसा करें। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Today Funny Jokes ) और चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 

क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?

संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!

उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।

बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।

संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
मास्टर- सभी लड़कियों को बहन मानो..
रामफल- मैं ना मानू।
मास्टर- क्यों?
रामफल- इतने भात तेरा बाबू भरै गा..

 
विज्ञापन

3 of 7
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
संता- कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधे सूरज से जा टकराया,
बंता- क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
संता- फिर क्या मेरी पिटाई हुई।
बंता- किसने मारा?
संता- सूरज की मम्मी ने।
 

4 of 7
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था, चलो, 
अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...

Hindi Jokes: पति से पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
 
विज्ञापन

5 of 7
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं है।
लड़के के घरवाले- जी यह पसंद तो हमें भी नहीं है,
अब क्या करें घर से निकाल दें क्या?

Funny Jokes: जब तेज बारिश में आधी रात को पिज्जा लेने गया संता, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
पिताजी- कहां हो बेटे?
पिंटू- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिए बहुत पढ़ना पड़ता है।
आप कहां हो?
पिताजी- ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं, एक हाफ मेरा भी ले लेना
पिंटू हो गया हैरान और परेशान!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो जी, आपके जन्मदिन के लिए बहुत अच्छे कपड़े ले लिए हैं।
पति- वाह लव यू, लाओ दिखाओ...!
पत्नी- हां, अभी पहनकर आती हूं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें