Majedar Chutkule: वर्तमान समय में हर किसी पर काम का दबाव बढ़ गया है। ऐसी स्थित में किसी के लिए स्वस्थ रहना एक चुनौती है। अगर आपको इस माहौल में स्वस्थ रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसने की कोशिश करें। हंसी एक ऐसी दवा है, जो हम सभी को एक नहीं, बल्कि कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप हर दिन हंस रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इससे हमारे मन में नकारात्मक ख्यान नहीं आते हैं और हम सकारात्मक सोचते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
चिंटू- तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?
पिंटू- मैं 6 सेब खा सकता हूं।
चिंटू- गलत, तुम सिर्फ 1 सेब खा सकते हो, क्योंकि जब तुम दूसरा खाओगे तो तुम्हारा पेट खाली नहीं होगा।
पिंटू- Wow superb joke... मैं अपने दोस्तों को सुनाऊंगा
चिंटू-पप्पू से - तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?
पप्पू- मैं 3 सेब खा सकता हूंय़
चिंटू- पागल …6 बोलता तो मस्त जोक सुनता।